ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शव्वीर उपाध्यक्ष, जितेन्द्र समाजवारी अधिवक्तासभा महासचिव बने

बैठक में अधिवक्ताओं की समस्याओं पर विमर्श, एकजुटता पर जोर

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवारी अधिवक्ता सभा की मासिक बैठक शनिवार को प्रेस क्लब सभागार में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव एडवोकेट की अध्यक्षता मंें सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन मजबूती की समीक्षा के साथ ही संगठन विस्तार करते हुये बूथ स्तर की तैयारियों पर जोर दिया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये राजेश कुमार यादव  ने कहा कि सत्तारूढ भाजपा अहंकार में डूबी है और जनता का भरोसा खो चुकी है, ऐसे में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को और सक्रियता दिखाते हुये लोगों का भरोसा जीतना होगा जिससे आगागी विधानसभा के चुनाव में सपा की मजबूत सरकार बने।
बैठक में सर्व सम्मत से वरिष्ठ अधिवक्ता शव्वीर अहमद को समाजवारी अधिवक्ता सभा का जिला उपाध्यक्ष, जितेन्द्र चौधरी जिला महासचिव, शम्भूनाथ गुप्ता, अवधेश यादव, भरतराम चौधरी, अजीत कुमार को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसी कड़ी में आनन्द तिवारी और खुशबू गौड़ को कार्यकारिणी में  शामिल किया गया है।
बैठक में  अधिवक्ताओं की समस्याओं  पेंशन, मेडिकल क्लेम, अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम, पारिवारिक पेंशन, अधिवक्ता सहायता योजना आदि विषयों पर विचार किया गया। मुख्य रूप से वीरेन्द्र यादव, राजकुमार सिंह, रामनरेश चौहान, सुरेन्द्र यादव, राम सिंह गौड़ आदि शामिल रहे।