ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

प्रेस क्लब बाइलाज (नियमावली) में संशोधन हेतु किया गया समिति का गठन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रेस क्लब कार्यकारिणी की मासिक बैठक में आज प्रेस क्लब बाइलाज (नियमावली) में संशोधन हेतु एक समिति का गठन किया गया है। इस समिति में प्रकाश चन्द्र गुप्ता, विनोद कुमार उपाध्याय, जयंत कुमार मिश्र, दिनेश चन्द्र पाण्डेय, कृष्णदेव मिश्र को शामिल करते हुए एक माह के अन्दर प्रेस क्लब कार्यकारिणी को अपनी राय प्रस्तुत करने को कहा गया है।
इसके अलावा आम सभा की बैठक में उप समितियों के गठन हेतु प्रस्ताव आया था जिसको स्वीकार करते हुए कार्यकारिणी द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के निस्तारण के लिए शिकायत निवारण समिति बनायी गयी है जिसमें प्रदीप चन्द्र पाण्डेय, पुनीत दत्त ओझा, स्कन्द शुक्ल, आलोक त्रिपाठी, सरदार जगवीर सिंह का चयन किया गया है। पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता के साथ चयनित सदस्य निस्तारण करेंगे।
प्रेस क्लब के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वर्तमान सदस्य ओ0पी0 त्रिपाठी के इलाज हेतु प्रेस क्लब कार्यकारिणी ने प्रेस क्लब से दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया है। साथ ही साथ प्रेस क्लब मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार से ओ0पी0 त्रिपाठी के इलाज हेतु पत्र के माध्यम से अनुरोध करने का निर्णय लिया गया है।