ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

परिवर्तन रथ यात्रा में हिस्सा लेने मथुरा जायेंगे प्रसपा कार्यकर्ता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक रविवार को जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ की अध्यक्षता में शिव हर्ष किसान पी.जी. कालेज के निकट स्थित शिविर कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को मथुरा से राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव  के नेतृत्व में निकलने वाले सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा में हिस्सेदारी पर विचार किया गया।
बैठक में जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ ने बताया कि कार्यकर्ता 11 अक्टूबर को अपने-अपने साधनों से मथुरा के लिये रवाना होंगे और सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा में हिस्सा लेंगे। बैठक में मुख्य रूप से विजय यादव, डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, संतराम यादव, वृजेश द्विवेदी, विपिन त्रिपाठी, गौतम यादव, सुभाष यादव, बलवन्त मिश्र, लवकुश गौड़, शिवम यादव, विशाल गौड़, अभिषेक पाठक, सरफराज खान, मो. हनीफ, महेश पाण्डेय, सदावृक्ष तिवारी, बाल गोविन्द आदि उपस्थित रहे।