ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति न मिला तो मेधा ने दिया आन्दोलन की चेतावनी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 3 लाख 65 हजार 94 विद्यार्थियों के लिये दो लाख रूपये की आय सीमा के अर्न्तगत शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की भरपाई के लिये सत्र 2020-21 के लिये शासन से 423.66 करोड रूपये के प्रस्ताव भेजने के निर्णय का स्वागत किया। कहा कि प्रदेश में  शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति वितरण के सर्वोच्च न्यायालय के आदेश का पालन न होने के कारण गरीब छात्र इस सुविधा से वंचित है।
मेधा के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीन दयाल त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में वर्ष 2017 से ही शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की गति अत्यन्त धीमी है और लाखों छात्र इस   सुविधा से प्रति वर्ष वंचित हो रहे हैं। इन सवालों को लेकर मेधा पार्टी लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। कहा कि चुनावी वर्ष में अचानक सरकार को शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति की याद आ गई। मांग किया कि 2017 से अब तक के लम्बित मामलों का निस्तारण कराकर लाभ से वंचित पात्रों के शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्र वृत्ति की भरपाई कराया जाय।  उन्होेने चेतावनी दिया कि यदि शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्र वृत्ति प्रक्रिया सुनिश्चित न हुई तो मेधा निर्णायक आन्दोलन को बाध्य होगी और प्रकरण को अभिभावकों, छात्रों के समक्ष ले जायेगी।