वरिष्ठ नागरिक समाज की धड़कन-डा. आर.के. प्रजापति

सम्मानित किये गये वरिष्ठ नागरिक

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

वरिष्ठ नागरिक समाज की धड़कन है, माता, पिता, वृद्ध जनों के चेहरों पर जितनी मुस्कान होगी समाज और देश उसी गति से प्रगति करेगा। यह विचार मुख्य विकास अधिकारी डा. आर.के. प्रजापति ने बनकटा स्थित वृद्धा आश्रम में वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करते हुये व्यक्त किया।
धार्मिक ग्रन्थों, अनेक सामाजिक सन्दर्भों पर विस्तार से चर्चा करते हुये  डॉ. प्रजापति ने कहा कि माता-पिता, वृद्ध जनों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण और चिन्ताजनक है। बाल्यकाल से ही बच्चों में ऐसे संस्कार देने होंगे कि वे बड़ो का आदर करना सीखे।
समाज कल्याण अधिकारी आर.एन. यादव ने कहा कि वृद्धजनों की सेवा से गौरव की अनुभूति होती है। कार्यक्रम में विधिक साक्षरता शिविर के द्वारा  उपस्थितजनों को कानून की जानकारी दी गई। वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने बताया कि माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण अधिनियम 1907  में कर्तव्य के साथ ही दण्ड का भी प्राविधान किया गया है।
इस अवसर पर 96 वर्षीय सुदामा राय, 87 वर्षीय भद्रसेन सिंह ‘बंधु’ ओम प्रकाश नाथ मिश्र, चन्द्रबली मिश्र, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, श्याम प्रकाश शर्मा, जगदीश प्रसाद पाण्डेय, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, विनय कुमार श्रीवास्तव को अंग वस्त्र, श्रीफल, पुष्प मालाओं के साथ सम्मानित किया गया।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन