ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कुंआनो आरती की तैयारियां तेज, पदाधिकारियों को सौंपा दायित्व

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बस्ती की जीवन रेखा कुंआनों को प्रदूषण से मुक्त कराने के बड़े उद्देश्य को लेकर आगामी 8 नवम्बर को आयोजित होने वाली कुंआनों आरती की तैयारियां जोरों पर है। चित्रांश क्लब संस्थापक राजेश चित्रगुप्त ने बताया कि क्लब पदाधिकारियोें में दायित्वों के वितरण के साथ ही प्रयास किया जा रहा है कि कुंआनों आरती को जन साधारण से जोड़ने के साथ ही इस पुनीत क्षण पर समाज के विशिष्ट जनों की उपस्थिति हो जिससे लोगों की कुंआनोें के प्रति श्रद्धा, आस्था बढे और हम अपनी जीवन दायिनी नदियों को बचा सकें।
बताया कि चित्रांश क्लब जिलाध्यक्ष सत्येन्द्र श्रीवास्तव, महिला विंग अध्यक्ष श्रीमती संध्या दीक्षित के साथ ही क्लब पदाधिकारी, सदस्य आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिये जुट गये हैं। इसी कड़ी में कुंआनों आरती हेतु एक मार्ग दर्शक मण्डल का गठन किया गया है जिसमें  सन्तोष सिंह संयोजक एवं  पूर्व अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव, रत्नाकर श्रीवास्तव ‘आदर्श’ पूर्व अध्यक्ष श्रीमती शीला पाठक, सिद्धार्थ श्रीवास्तव को सदस्य के रूप में दायित्व दिया गया है।  उन्होने समाज के जागरूक लोगों का आवाहन किया है कि कुंआनों आरती से जुड़े और कुंआनों को प्रदूषित होने से बचाने के संकल्प में अपना योगदान दें ।