ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

चौपाल में विधायक संजय ने बनाया संवाद, दिया योजनाओं की जानकारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने रविवार को रूधौली विकास खण्ड के महुआरे विद्यालय पर चौपाल लगाकर उपस्थित लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार के कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने चौपाल में आये लोगों से पूंछा कि आवास, शौचालय मिला की नहीं, किसी को रिश्वत तो नहीं देना पड़ा, क्षेत्र में कोई व्यक्ति गंभीर बीमारी से पीड़ित तो नहीं है।
विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि आप लोगों ने मुझे विधायक बनाकर जो जिम्मेदारी दिया पूरी निष्ठा से उसका पालन कर रहा हूं। रूधौली को 2 नगर पंचायतें भानपुर और रूधौली प्राप्त हुई। विकास कार्य कई मोर्चो पर तेजी के साथ चल रहे हैं। क्षेत्र के लोग किसी भी समय उनसे किसी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं, उन्हें आने की जरूरत नहीं है मैं स्वयं पहुंचुंगा। विधायक ने लोगों से समस्याओं के बारे में पूंछा, कहा कि विकास एक निरन्तर चलने वाली प्रक्रिया है, कोरोना संकट में भी वे लगातार क्षेत्र की जनता से जुडे रहे। जो कार्य अधूरे रह गये हैं उन्हें आगामी चरण में प्राथमिकता से पूरा कराया जायेगा।
चौपाल में ग्राम प्रधान श्याम मनोहर के साथ ही मुरली, सचिन, राम प्रताप पाण्डेय, सच्चिदानन्द पाण्डेय आदि ने क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में जानकारी दी। महेन्द्र सिंह, राजकुमार चौधरी, पिन्टू यादव, विकास शर्मा के साथ ही चौपाल में अनेक क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।