Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

खेमयू ने धरना देकर सौंपा ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

खेत मजदूर यूनियन द्वारा सोमवार को जनहित के सवालों को लेकर सांऊघाट विकास खण्ड मुख्यालय पर ‘डेरा डालो, घेरा डालो’ आन्दोलन की कडी में प्रान्तीय कमेटी के संयुक्त मंत्री वीरेन्द्र प्रताप मिश्र के नेतृत्व में  धरना प्रदर्शन कर एडीओ एग्रीकल्चर के माध्यम से मुख्यमंत्री सम्बोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। का. वीरेन्द्र प्रताप मिश्र ने  धरने को सम्बोधित करते हुये कहा कि मंहगाई चरम पर है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, बिजली बिल आदि की मंहगाई से गरीब परेशान है किन्तु उनकी आवाजों को सुना नहीं जा रहा है। कहा कि मनरेगा को मजबूत बनाने, आवास, कृषि कार्य के लिये भूमिहीनों को जमीन, पेंशन आदि के सवाल को लेकर आन्दोलन जारी रहेगा। कहा कि भाजपा सरकार की मनमानी नीतियों ने गरीबों को और परेशान कर रखा है।
खेत मजदूर यूनियन जिलाध्यक्ष का. राम अचल, संयुक्त मंत्री नरसिंह भारद्वाज, का. मूलचंद, सुन्दरी, नवनीत यादव, रामसजीवन आदि ने मनमाने नीतियों के खिलाफ आन्दोलन तेज करने पर जोर दिया। कहा कि    केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार खेतिहर मजदूरों से उनके जीने का अधिकार छीन रही है। किसान    विरोधी तीन कृषि कानूनों को भी वापस नहीं किया जा रहा है। किसानों, मजदूरों की समस्यायें लगातार बढती जा रही है।
धरना प्रदर्शन में  का. उदयराज, केशवराम, रामचेत,   रामचरन, जग्गू, सुखराम, बुद्धिराम, घनश्याम, रामशंकर, रामसुरेश, किसलावती, गायत्री देवी, जितेन्द्र, संतराम, रामकरन, सुभावती, प्रभावती, कमलावती, सीमा देवी, सुशीलादेवी आदि शामिल रहे।