प्रसपा की बैठक में बनी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की रणनीति

10 नवम्बर को सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा के बस्ती पहुंचने पर व्यापक स्वागत की तैयारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

 प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ की अध्यक्षता में प्रेस क्लब में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 10 नवम्बर को बस्ती पहुंचने वाली सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा की सफलता के बारे में विचार का पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण किया गया।
तैयारी बैठक में प्रदेश महासचिव मुन्ना त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा का उद्देश्य जनमानस से सीधा संवाद बनाकर आगामी   विधानसभा चुनाव में पार्टी की निर्णायक जीत तंय करना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह स्थान-स्थान पर सभाओं को सम्बोधित कर पार्टी का संदेश पहुंचा रहें हैं। मण्डल प्रभारी मन्टू काजी, और महताब आलम ने तैयारियों की समीक्षा किया। पार्टी के व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रीतेश गुप्ता ने कहा कि रथ यात्रा को व्यापक जन समर्थन मिल रहा है।
जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ‘विपिन’ ने बताया कि रथ यात्रा की सफलता के लिये तैयारियां तेज हैं और पदाधिकारियों में दायित्वों का वितरण कर दिया गया है। बैठक में डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, विपिन त्रिपाठी, बाल गोविन्द यादव, सुभाष यादव, अब्दुल रहमान, सतीश शर्मा, वृजेश दूबे, दीपक सिंह, सदावृक्ष तिवारी, संतराम यादव, लवकुश गौड के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी शामिल रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन