Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

लड़का लड़की सुनो मनलाई फ्रेंड बनाओ कृष्ण कन्हाई

-बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित  श्रीमद्भागवत कथा

-भगवान जी की कृपा पाने के लिए प्रभु से सम्बंध बनाना पड़ेगा- शिवबली चौबे

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सोमवार को प्रभु सम्बन्ध अभियान के तहत बस्ती कांवरिया संघ चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा होटल बालाजी प्रकाश में श्रीमद्भागवत कथा का सुभारम्भ हुआ। व्यासपीठ से कथावाचक शिवबली चौबे जी महाराज ने कहा कि भाग्य को बदलने के लिए पुरुसार्थ की जरूरत है। मन में आत्म सन्तोष का भाव जगाकर जीवन में सुख प्राप्त किया जा सकता है। भगवान जी की कृपा पाने के लिए प्रभु से सम्बंध बनाना पड़ेगा। लड़का लड़की सुनो मनलाई फ्रेंड बनाओ कृष्ण कन्हाई।
     उन्होंने कहा कि कुछ भी याद आ जाय, कुछ भी दिख जाय तो कहो भगवते नमः। सब कुछ प्रभु को समर्पित करते रहो, और कहो कि हे नाथ, हे मेरे नाथ, मैं आपको भूलूँ नही। उन्होंने कहा कि आत्मा न कभी जन्म लेती है और न मरती है। शरीर का नाश होने पर भी इसका नाश नहीं होता। तुम अपने आपको भगवान को अर्पित करो। यही सबसे उत्तम सहारा है, जो इसके सहारे को जानता है वह भय, चिन्ता, शोक से सर्वदा मुक्त रहता है। श्रीमद्भागवत सुनने से पांच प्रकार के महापाप से मुक्ति मिल जाती है।
    इसके पूर्व बस्ती नगर में प्रातः काल जन जागरण हेतु प्रभात फेरी निकाली गई, और शहरवासियों से समय से कथा में पहुँचने की अपील की गई।
    इस दौरान सुनील गुप्ता, संजय द्विवेदी, राजाराम गुप्ता, अरविंद चौधरी, विजय गुप्ता, परशुराम चौधरी, रविन्द्र कश्यप, संजू गुप्ता, हरि चौधरी, राधेश्याम मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।