सिद्धार्थनगर में दीपावली मेला का शुभारम्भ

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा लगाये गये स्टाल

 

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

स्ट्रीट वेण्डर/पथ विक्रेताओ को सामग्री विक्रय कर अपनी आय बढ़ाने हेतु नगर पालिका परिषद, सिद्धार्थनगर में दीपावली मेला का सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0 अग्रवाल द्वारा तहसील परिसर नौगढ़ में फीता काटकर दीपावली मेला का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश मिश्रा, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, तहसीलदार नौगढ़ रिशिराम रमन, नायब तहसीलदार विन्द्रेश गुप्ता तथा अन्य संबधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
दीपावली मेला के अवसर पर तहसील परिसर नौगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओ द्वारा लगाये गये स्टाल का सांसद प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप तथा अन्य लोगो द्वारा अवलोकन किया गया तथा खरीददारी भी की गयी। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि आज भारत सरकार/प्रदेश सरकार द्वारा यह मेला स्ट्रीट वेण्डर/पथ विक्रेताओ, ठेले, रेहड़ी पटरी विक्रेताओ आदि की आय बढ़ाने के लिए दीपावली मेला का आयोजन किया गया है। इस मेले में ठेले, रेहड़ी, पटरी वाले दुकानदार अपनी दुकान लगाकर अपने वस्तुओ का विक्रय कर सकते है। इस मेले में बच्चो के मनोरंजन के लिए भी व्यवस्था की गयी है। सरकार की मंशानुरूप ठेले, रेहड़ी पटरी वाले दुकानदार भी अपनी आय बढ़ाकर इस दीपावली पर अच्छी व्यवस्था कर त्यौहार मनाये। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद, बांसी में दीपावली आयोजित किया गया है।

 

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन