डीएम ने दिया कोविड-19 संबंधी टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश

एक पखवाड़े में यदि लक्ष्य 90 प्रतिशत टीकाकरण नही हुआ तो जिम्मेदारों पर की जायेंगी सख्त कार्यवाही

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने कोविड-19 संबंधी टीकाकरण में तेजी लाने का निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया है। उन्होने जनपद में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 60 प्रतिशत टीकाकरण पर असंतोष व्यक्त करते हुए कहा है कि एक पखवाड़े में यदि लक्ष्य 90 प्रतिशत टीकाकरण नही हुआ तो जिम्मेदारों पर सख्त कार्यवाही की जायेंगी। उन्होने विकस भवन सभागर में आयोजित समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया है कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, आगनबाडी कार्यकत्री व कोटेदार के माध्यम से टीकाकरण से वंचित लोगों की सूची तैयार कराये तथा उनका टीकाकरण सुनिश्चित कराये।
उन्होने कहा है कि टीकाकरण के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना बनाने के साथ ही आपसी समन्वय बनाने की जरूरत है। वैक्सीन व सीरिन्ज टीकाकरण स्थल पर समुचित मात्रा में समय से उपलब्ध हो, इसके लिए निरन्तर पर्यवेक्षण टीम द्वारा किया जाय। सभी एमओआईसी अपने-अपने क्षेत्र में संबंधित एसडीएम का सहयोग लेते हुए टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा कराये।
बैठक का संचालन एसीएमओ डॉ0 फखरेयार हुसैन ने किया। बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, पीडी कमलेश सोनी, डीएसओ सत्यवीर सिंह, डॉ0 सीके वर्मा, डॉ0 सीएल कन्नौजिया तथा सभी एमओआईसी, खण्ड विकास अधिकारीगण एवं सीडीपीओ उपस्थित रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन