ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस का दावा, प्रतिज्ञा रैली में गोरखपुर जायेंगे 20 हजार लोग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

31 अक्टूबर रविवार को गोरखपुर के चम्पादेवी पार्क में आयोजित कांग्रेस की प्रतिज्ञा यात्रा के लिये पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा और पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि रैली में जनपद के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों बस्ती सदर, हर्रैया, रूधौली, कप्तानगंज, महादेवा में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनता से सीधा संवाद बनाये हुये हैं, वे अपने निजी    साधनांे या उपलब्ध साधनों से गोरखपुर की रैली में हिस्सा लेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने दावा किया कि बस्ती से लगभग 20 हजार लोग रैली में हिस्सा लेंगे। रैली में हिस्सा लेने वालों के लिये पार्टी स्तर पर व्यापक तैयारी की गई है। कहा कि किसानों, नौजवानों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों में रैली को लेकर उत्सुकता है और वे प्रियंका गांधी जी को सुनना चाहते हैं। कहा कि यह रैली पूर्वान्चल में कांग्रेस की मजबूती के लिये मील का पत्थर साबित होगी।
पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां ने बताया कि  पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ ही ब्लाक अध्यक्षों को विशेष दायित्व सौंपे गये हैं। रैली को लेकर लोगों में स्वाभाविक उत्साह है। गांवों में लोग स्वतः रैली में जाने को तत्पर है क्योंकि वे भाजपा के झूठ से ऊब चुके हैं और परिवर्तन का मन बना चुके हैं। प्रतिज्ञा यात्रा से कांग्रेस के निष्ठावान कार्यकर्ताओं मंे विशेष उत्साह देखा जा रहा है।