Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
भाजपा की सरकार में उपेक्षित हैं विश्वकर्मा समाज के लोग-राम आसरे विश्वकर्मा 700 से अधिक वादकारियों ने सीएम को भेजा पत्र, त्वरित न्याय प्रदान करने के लिए प्रभावी कार्रवाई कराने ... जयन्ती पर याद किये गये पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. चौधरी अजित सिंह कुपोषण और एनीमिया से बचाव के लिए कृमि मुक्ति की दवा का सेवन अनिवार्य-सीएमओ पूजन अर्चन के साथ भगवान श्रीराममय हुआ कैली का डायलसिस यूनिट योगी सरकार के जीरो टेलरेंस नीति पर खौलता पानी डाल रही है बस्ती पुलिस सम्पूर्ण समाधान दिवस में 98 मामलें में 06 का निस्तारण जेण्डर रेसियों बढाने के लिए घर-घर सर्वे करके भरवायें मतदाता फार्म: मण्डलायुक्त डीएम एसपी से मिले अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य, संचालित योजनाओं पर चर्चा भाजपा नेता बलराम ने किया पब्लिक डायग्नोसिस सेन्टर के जांच की मांग

समाज में ब्राह्मणों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी में व्यापक विमर्श

ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा-पं. अशोक कुमार शुक्ल

 ब्राह्मण महासभा के जिला, नगर कार्यकारिणी का विस्तार

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को ब्राह्मण महासभा द्वारा प्रेस क्लब के सभागार में ‘समाज में ब्राह्मणों की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि  ब्राह्मण सदैव शास्त्रों के माध्यम से समाज को अंधकार से मुक्त कर प्रकाश की ओर  ले जाने की भूमिका हर युग में निभाते रहे हैं। ब्राह्मण समाज के बिखराव को रोकना होगा, तभी हमारी ताकत ओर संस्कृति की रक्षा संभव है।
कहा कि ब्राह्मणों ने सदैव दूसरों का भला सोचा है आज भी पूजा पाठ देश समाज की भलाई के लिए ही करते है। इतना ही नहीं ब्राह्मणों ने देश को दिशा दी है लेकिन स्वयं के बारे में कभी नहीं सोचा यहीं वजह है कि आज भी समाज का एक बड़ा वर्ग आगे नहीं बढ़ पाया। ब्राह्मण आगे बढ़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि आज सभी जातियों को राजनैतिक संरक्षण प्राप्त है और हमेशा से देश समाज का भला सोचने वाले ब्राह्मणों हाशिये पर डाल दिये गये हैं। ऐसे में हमें अपने अधिकार और कर्तव्य के लिये सचेत होना होगा।
ब्राह्मण महासभा युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमन्त मिश्र ने कहा कि  समाज के  जरूरतमंद लोगों को संबल देने के साथ ही ऐसे मेधावी छात्र जो आर्थिक कारणों से उच्च शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं उनके सहयोग के लिये  और अधिक सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
संगोष्ठी को भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, सपा नेता विपिन शुक्ल, जयन्त मिश्र, संध्या दीक्षित, डा. आशीष नरायन तिवारी, डा. आलोक पाण्डेय, बंटी मिश्र, वृजमोहन शुक्ल, विजय विहारी तिवारी, शंभूनाथ मिश्र, उमापति मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी आदि ने सम्बोधित करते हुये ब्राह्मण समाज के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक एवं व्यवहारिक विन्दुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ई. राधेश्याम पाण्डेय और संचालन महामंत्री धीरेन्द्र कुमार लल्लू पाण्डेय ने किया।
गोष्ठी के बाद जिला और नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिला कार्यकारिणी में राजेश्वर तिवारी, श्रीकेश पाण्डेय, राजन पाण्डेय, रत्नेश पाण्डेय, शत्रुघ्न मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, कोला पाण्डेय जिला मंत्री, देवी दयाल पाण्डेय जिला संगठन मंत्री, और अभिषेक पाण्डेय को  जिला संयुक्त मंत्री का दायित्व सौंपा गया। इसी कड़ी में नगर कार्यकारिणी में बन्टी मिश्र नगर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।  आकाश पाण्डेय, सुरेन्द्र तिवारी, अनुराग शुक्ल, आदित्य मिश्र, प्रशान्त पाण्डेय, मनोज पाण्डेय, संदीप तिवारी  को कार्यकारिणी में बैठक के बाद पद सौंपे जायेंगे। कार्यक्रम में ब्राह्मण महासभा के    पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के विभिन्न वर्गो के लोग उपस्थित रहे।