18 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों के टीकाकरण की लेंगे जानकारी

कोविड टीकाकरण के लिए होगी घर घर दस्तक

– आशा कार्यकर्ता व लाभार्थी लोगों को करेंगे टीकाकरण के लिए जागरुक

कबीर बस्ती न्यूज,संतकबीनगर।उ0प्र0।

जनपद में कोविड टीकाकरण की स्थिति क्या है और 18 वर्ष से अधिक आयु के कितने लोगों का टीकाकरण हो चुका है तथा कितने टीकाकरण से छूटे हुए हैं। इन सारी जानकारियों के लिए हर-घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सहयोग लिया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इन्द्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि कोविड टीकाकरण की ड्यू लिस्ट की जानकारी के लिए जनपद के हर गांव में हर घर दस्तक अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता इस बात की जानकारी लेंगी कि अमुक घर में कितने लोगों का कोविड टीकाकरण हो गया है। कितने लोगों को पहली डोज लगाई गई है। कितने लोग दोनों डोज से आच्छादित हो चुके हैं। कितने लोगों की पहली व दूसरी डोज का टीकाकरण नहीं हुआ है। कितने लोगों को दूसरी डोज का टीका नहीं लगा है। ऐसे सभी लोगों को आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर चिन्हित करेंगी । इसमें जनपद स्तर पर बनाए गए माइक्रोप्लान का सहयोग लिया जाएगा तथा कोविन पोर्टल में दर्ज सूचना के आधार पर लेफ्ट आउट और ड्राप आउट लाभार्थियों को घर घर दस्तक देकर उनका पूर्ण टीकाकरण सुनिश्चित किया जाएगा। इसकी साप्ताहिक रिपोर्ट राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के साथ ही साथ जिलाधिकारी के साथ साझा की जाएगी। यही नहीं इसकी दैनिक समीक्षा भी स्थानीय स्तर पर जिलाधिकारी के द्वारा की जाएगी। शत-प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड टीके से आच्छादित करने के लिए ही यह अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 10 से 30 नवम्बर तक चलाए जाने का दिशा-निर्देश था। लेकिन अवकाश हो जाने के चलते अब अभियान गुरुवार से चलाया जाएगा।

शत प्रतिशत टीकाकरण है सबकी जिम्मेदारी – डॉ. रहमान

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने कहा कि कलस्टर माडल 2.0 के तहत जनपद में कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें माइक्रोप्लान के तहत हर स्वास्थ्य क्षेत्र में टीकाकरण किया जा रहा है। दिन भर में एक टीम कई गांवों का भ्रमण करके टीकाकरण कर रही है। सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि नजदीकी बूथ पर जाकर टीककारण करवा लें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन