ऐश्प्रा जेवलर्स पर दो माह बाद धोखाधडी का मुकदमा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।
गांधीनगर स्थित एस्प्रा ज्वैलर्स के विरूद्ध घटतौली की शिकायत पर बांटमाप विभाग ने धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कुमार सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने इलेक्ट्रानिक कांटे से तौल में धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज किया है।
बता दें कि 4 सितम्बर को शहर के प्रतिष्ठित ज्वेलरी की दुकान एस्प्रा ज्वैलर्स पर ज्वेलरी खरीदने आए रिटायर्ड फौजी लालगंज थाना क्षेत्र के रोवागोवां निवासी गंगा यादव ने घटतौली की षिकायत की। बताया कि आभूषण खरीद के बाद बिल कटवाया और आभूषण लेने से पहले उन्होंने एक बार फिर से उसका इलेक्ट्रिक भार मशीन पर तौल देख लिया जो बिल में अंकित आभूषण के भार से भिन्न बता रहा था। इसकी दुकानदार से शिकायत की, जिस पर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। शिकायतकर्ता रिटायर्ड फौजी गंगा प्रसाद यादव ने बताया था कि पिछले तीन साल से गांधी नगर के एस्प्रा ज्वेलर्स की दुकान से आभूषण खरीद रहा है। आज भी वह सोना और चांदी खरीदने के लिए आया था। आभूषण खरीदने के बाद उसने तौल के हिसाब से भुगतान करने के लिए काउंटर तक गया, वहा उसे कुछ शक हुआ तो उसने एक बार फिर से सेल्स मैन से खरीदे गए आभूषण की तौल करने को कहा, जिस पर दुकान मालिक ने पहले तो आनाकानी की मगर जब वह अड़ गया तो मजबूरी में एक बार से इलेक्ट्रॉनिक मशीन पर वजन करना पड़ा। जिस के बाद दुकान मालिक का फर्जीवाड़ा खुलकर सामने आ गया। तौल मशीन में आभूषण का अलग अलग वजन बताने लगा,  जितना आभूषण खरीदा गया था दोबारा तौल में उसके वजन में अंतर पाया गया।  तौल में घटतौली की शिकायत एसडीएम सदर से करने के बाद मौके पर एसडीएम सदर भी पहुंचे, बांट-माप विभाग की टीम ने पहुंचकर छानबीन करते हुए पिछले एक महीने में हुए आभूषण बिक्री का ब्योरा दुकानदार से जमा करने को कहा था। मौके पर पहुंचे विधिक माप विज्ञान के वरिष्ठ निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने शिकायत की सत्यता की जांच के लिए खरीदे गए ज्वैलरी की फिर से तौल कराई तो उसमें मानक से अधिक अंतर मिला था। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन को सील करने की कार्रवाई की गई थी। मामले में दो माह बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन