ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

ट्रैक्टर रैली निकालकर किसानों को जागरूक करेगी भाजपा- गोपेश्वर त्रिपाठी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

30 नवम्बर तक भाजपा किसान मोर्चा द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर ट्रैक्टर रैली निकाली जायेगी। पूरे प्रदेश सहित गोरखुपर क्षेत्र के सभी जनपदों में अलग-अलग तिथियों में किसान ट्रैक्टर रैली आयोजित किये जाने की योजना है। ट्रैक्टर किसानों की उन्नति प्रगति तथा उत्थान का प्रतीक है. इसलिए किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली निकाल रहा है। यह जानकारी भाजपा किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने दी। वे मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि मोर्चे की टीम के लोग ट्रैक्टर रैली के माध्यम से किसानों को यह संदेश देंगे कि आजादी के बाद मोदी और योगी जी के नेतृत्व में केन्द्र और प्रदेश की सरकार ने किसानों में जितने निर्णय लिये है, उतने अभी तक किसी सरकार ने नहीं लिए।  4 वर्षों में गन्ना मूल्य का रिकार्ड भुगतान, बन्द चीनी मिलों को चलाना तथा नई मिलों को लगाकर सरकार ने ऐतिहासिक कार्य किया ।  3 नई चीनी मिले 14 डिस्टलरी, 20 चीनी मिलों के क्षमता वृद्धि तथा आधुनिकीकरण के परिणामस्वरूप प्रदेश चीनी और यथनाल के उत्पाद में देश में पहले नम्बर है। किसानों से हजार करोड़ के रिकार्ड खाद्यान्न की खरीद स्वयं में ऐतिहासिक है।
भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी ने बताया कि ग्राम किसान चौपाल कार्यक्रम की व्यापक सफलता के बाद अब ट्रैक्टर रैली कार्यक्रम को सफल बनाने में किसान मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी पूरी उर्जा लगाकर अभियान को सफल करेंगे। इसी दौरान पार्टी के सदस्यता अभियान मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम को भी सफल बनाया जायेगा। दिसम्बर माह में विधानसभा स्तर पर किसान सम्मेलन आयोजित किये जायेगे तथा ग्राम सम्पर्क अभियान चलाया जायेगा। किसान ग्राम सम्पर्क अभियान के पूर्व कार्यकर्ता प्रशिक्षण के माध्यम से किसान मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को अभियान के लिए प्रशिक्षित किया जायेगा। इसके लिए 1 से 10 दिसम्बर के बीच प्रदेश के सभी क्षेत्रों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किये जायेंगे। भाजपा किसान मोर्चा  अध्यक्ष दिलीप पाण्डेय ने बताया कि बस्ती में 28 नवम्बर को जिगिना में सभा के बाद टैªक्टर रैली निकाला जायेगा जिसका समापन बड़े बन पर होगा।
भाजपा कार्यालय पर हुई प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री रामानन्द नन्हें,प्रदीप द्विवेदी, प्रवक्ता पंकज मिश्र शामिल रहे।