ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कांग्रेस की पद यात्रा में निशाने पर रही भाजपा, मतदाता देंगे करारा जबाब- प्रेमशंकर द्विवेदी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पूर्व  प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रेमशंकर द्विवेदी के संयोजन में बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के जिगिना से मछिया तक प्रतिज्ञा यात्रा निकालकर लोगों से सीधा संवाद बनाया गया।
प्रेमशंकर द्विवेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुये कहा कि  युवा बेरोजगार है और किसानों को खाद व बीज नहीं मिल रहा है। मरीजों को अस्पतालों में इलाज नहीं मिल रहा है, आम जनता महंगाई से परेशान है। ऐसे में लोग कांग्रेस की ओर विश्वास की दृष्टि से देख रहे हैं। कहा कि कांग्रेस ने जो वायदा प्रदेश की जनता से किया है स्मार्ट फोन, स्कूटी देने, बिजली बिल हॉफ, किसानोें का कर्ज माफ करने सहित सभी वायदे पूरे किये जायंेगे।
श्रमिक नेता रमेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की बढ़ती ताकत से भाजपा भयभीत हो गई है और प्रधानमंत्री ने भय बश तीनों काले कृषि कानूनों को वापस ले लिया। कहा कि बस्ती, वाल्टरगंज चीनी मिल बंद है, श्रमिक परेशान हैं किन्तु पिछले दस वर्षो से जारी आन्दोलन पर सरकार खामोश है, मजदूर, श्रमिक इसका करारा जबाब देंगे।
मछिया चौराहे पर आयोजित सभा का संचालन करते हुये उपाध्यक्ष मो. रफीक खां ने कहा कि भाजपा का झूठ सामने आ चुका है, कांग्रेस जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी। सभा को डॉ.बबिता शुक्ल, रंजना सिंह, गुड्डू सोनकर ने सम्बोधित किया। मुख्य रूप से सूर्यमणि पाण्डेय, गिरजेश पाल, जगदीश चौधरी, विवेकानन्द मिश्र, कंचन विश्वकर्मा, नीलम विश्वकर्मा, सुनीता, इन्द्रावती, शरद कुमार मिश्र, राम धीरज चौधरी, अच्छेलाल गुप्ता, जय प्रकाश अग्रहरि, अतीउल्ला सिद्दीकी आदि शामिल रहे।