ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

तीन कृषि कानूनों की वापसी शहीद किसानों को सच्ची श्रद्धांजलि

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा किसान आन्दोलन- दिवान चन्द पटेल

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल  ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा तीन कृषि कानूनों को वापस लिये जाने के निर्णय की सराहना करते हुये कहा कि किसान अपने अधिकारोें का एक चरण जीत गये हैं। यह सफलता उन किसानों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है जिन्होने आन्दोलन में अपने प्राण गंवा दिये। कहा कि केन्द्र की अहंकारी मोदी सरकार को किसानों की बात समझने में एक वर्ष से अधिक का वक्त लग गया। सरकार किसानों की हितैषी होती तो लगभग 700 किसानों को शहादत न देनी पड़ती। कहा कि अभी एक मोर्चे पर जीत मिली है। एमएसपी , न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारन्टी कानून, स्वामी नाथ आयोग की रिपोर्ट लागू किये जाने, बिजली विधेयक आदि मुद्दांे को राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर आन्दोलन जारी रहेगा।
प्रेस को जारी बयान के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया में दिवान चन्द पटेल ने कहा कि सरकार संसद में कानून वापस लेने की प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गारन्टी कानून पर अपनी स्थिति स्पष्ट करें और किसानों से वार्ता कर सहमति बनाये साथ ही जिन किसानों पर फर्जी मुकदमंें दर्ज किये गये हैं उसे वापस लेने के साथ ही   किसान आन्दोलन में शहादत देने वाले किसानों को शहीद का दर्जा देने के साथ ही उनके परिवारों को समुचित मुआवजा दिया।