भाजपा सरकार के जन विरोधी नीतियों को लेकर निकाली पदयात्रा, कहा कांग्रेस ही जनता की उम्मीद

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

कांग्रेस पार्टी के निर्देश पर कप्तानगंज विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक अम्बिका सिंह के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा शेनिया चौराहे से होकर सरैया बक्शी तक पहुंची जहां पर एक नुक्कड़ सभा के रूप में परिवर्तित हो गई। पदयात्रा के बाबत जानकारी देते हुए पूर्व विधायक अम्बिका सिंह ने बताया कि जिस तरह से पूरे प्रदेश में भय, भूख, भ्रष्टाचार बढ़ा है लोगों की आशा अब केवल कांग्रेस ही है। उन्होंने कहा कि जब से केंद्र व राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है तबसे किसान नौजवान बेरोजगारों में कुंठा बढ़ी है। भाजपा ने सत्ता में आने पर यह घोषणा की थी कि किसानों की आय दोगुनी की जाएगी जबकि ऐसा कुछ धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है, बस्ती जनपद के किसानों को गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं हो पा रहा है, मिले बंद हो रही हैं, आम जनमानस में भारी आक्रोश व्याप्त है, लोग अब परिवर्तन का मूड बना लिए हैं। कहा कि कांग्रेस ने जिस तरह से अपने शासनकाल में गांव, गरीब लोगों की जीवन शैली में सुधार किया था जबकि अब भाजपा सरकार में नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है।
पदयात्रा के दौरान अनिल भारती, सोमनाथ पांडे, मनोज तिवारी, रविंद्र सिंह राजन, बालेंद्र सिंह, उमाशंकर गिरी, दया शंकर चौबे, राजेश मौर्या, प्रदीप, रघुनाथ चौहान, सोमनाथ संत, राजबहादुर निषाद, अभिषेक सिंह सूर्यवंशी, ओंकारनाथ गिरी, जनार्दन चौधरी, दयानाथ गिरी, गंगा दयाल गिरी, अमरपाल, धर्मेंद्र यादव, अशोक कुमार, रामसहाय, उमेश यादव, बलराम यादव, सुभाष पांडे, लक्ष्मी नारायण पांडे, कासिम अली, राजित राम, कौशल जायसवाल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन