Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। बैठक का संचालन इसके डायरेक्टर राजीव रंजन ने किया। उन्होने बताया कि मेंडिकल कालेज के समीप आरसेटी भवन का निर्माण पूरा हो गया है। भवन का विद्युत कनेक्शन सितम्बर में हो गया है। भवन संचालन के संबंध में लखनऊ स्थित प्रधान कार्यालय से लिखा-पढी जारी है।
उन्होने बताया कि आरसेटी द्वारा 17 प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से  430 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया गया है। इसमें बैंक सखी भी शामिल है। निदेशक ने वर्ष 2017-18 से मार्च 2021 तक प्रशिक्षण व्यय रू0 6734812  की प्रतिपूर्ति एन.आर.एल.एम. से दिलाने का अनुरोध किया है। इस संबंध में उपायुक्त एन.आर.एल.एम. रामदुलार ने बताया कि इसका भुगतान लखनऊ निदेशालय से किया जायेंगा, जिसके संबंध में लिखा-पढी की जा रही है।
जिलाधिकारी ने समीक्षा में पाया कि आरसेटी से प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं के 88 ऋण आवेदन पत्र विभिन्न बैंको को प्रेषित किए गये थे, जिसमें से मात्र 05 स्वीकृत किए गये है तथा 41 अस्वीकृत किए गये है। उन्होने इसका समय से निस्तारण करने का निर्देश दिया।
बैठक में सीडीओ डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति, एडीएम अभय कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, उदय प्रकाश पासवान, संदीप वर्मा, मनीष सिंह, अरविंद आनंद, डीसी, एन.आर.एल.एम रामदुलार, विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह, बैंकों के जिला समन्वयक, विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।