ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

कोविड टीका लगवाने का प्रमाण पत्र दिखाने पर अब मिलेगा राशन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला पूर्ति अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि शासन  की शीर्ष प्राथमिकताओ में जन कल्याण से जुड़ा कार्य कोविड टीकाकरण व्यापक रूप से प्रत्येक गाँव में विभिन्न टीमों के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसकी समीक्षा दैनिक रूप से की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वितरण के समय उचित दर विक्रेता यह सुनिश्चित करेंगे कि ऐसे कार्ड धारक जिनके परिवार में वैक्सीन नहीं लगा है, उन्हें राशन कोविड टीकाकरण कराये जाने का प्रमाण पत्र देख कर ही दिया जाये।
उन्होंने बताया कि दूसरे डोज हेतु अवशेष कार्ड धारको को भी दूसरा टीका लगवाने हेतु प्रेरित करते हुए चिन्हित स्थान व सेंटर पर भेजते हुए उनकी सूची तैयार कर ली जाये। साथ ही चिन्हित स्थानों पर उचित दर विक्रेताओ द्वारा आगनबाड़ी एवं आशा बहु से टीकाकरण हेतु अवशेष व्यक्तियों की सूची प्राप्त कर अपनी उपस्थिति में उन लोगो का अधिक से अधिक संख्या में टीकाकरण कराया जाये तथा सेण्टर पर प्रातः १० बजे तक उपस्थित होकर उसकी फोटो ग्रुप में भेजी जाये।