ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने के लिए सभी अभियोजन अधिकारी तथा डीजीसी को कडे निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला मजिस्टेªट श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने के लिए सभी अभियोजन अधिकारी तथा डीजीसी को निर्देशित किया है। कलेक्टेªट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होने पाया कि पिछले माह निर्धारित लक्ष्य से अधिक गवाहों की गवाही करायी गयी है। पाक्सों एक्ट में भी सजा हुयी है। उन्होने निर्देश दिया कि पाक्सों एक्ट के अन्तर्गत संचालित सभी मुकदमों की सूची तैयार की जाय ताकि उसकी समीक्षा की जा सकें।
जिला मजिस्टेªट ने अपराधियों की रिहाई, जमानतों की स्वीकृति/अस्वीकृति, सभी प्रकार के मुकदमों की आनलाईन फीडिंग, सम्मन का तामीला की गहन समीक्षा किया। बैठक में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव, एडीएम अभय कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्टेªट/एसडीएम अमृत पाल कौर, संयुक्त निदेशक अभियोजन सत्यप्रकाश, एसपीओ रमेन्द्र मोहन मिश्र, राममिलन यादव, एसपीओ पाक्सों एक्ट कमलेश कुमार चौधरी, रामप्रकाश दूबे, अखिलेश कुमार दूबे, लाल अभय प्रसाद, कुमार उत्कर्ष, अरविन्द कुमार पाण्डेय, डीजीसी क्रीमिनल परिपूर्णानन्द पाण्डेय, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, जीके झा, गुलाब चन्द, जेलर एससी त्रिपाठी, एआरटीओ अरूण प्रकाश चौबे, अभियोजन अधिकारी तथा सहायक डीजीसी उपस्थित रहें।