ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

आशा, आगनबाडी कार्यकत्रियों की उदासीनता पर खफा हुए सीडीओ, चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

पोषण अभियान के अन्तर्गत जिला पोषण समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सम्पन्न हुयी। उन्होने कहा कि पोषण पुनर्वास केन्द्रों पर सैम बच्चों को चिन्हित कर भर्ती कराने में आशा, आगनबाडी कार्यकत्रियों की उदासीनता है। इसके लिए विकास खण्ड के बाल विकास परियोजनाधिकारी को चेतावनी पत्र जारी करने का निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिया।
उन्होने कहा कि जनपद को कुपोषण से मुक्त बनाने में स्वास्थ्य, शिक्षा व जिला कार्यक्रम विभाग का समन्वय ही लक्ष्यपूर्ति का अभिकरण है। इसमें जनपद का स्थान प्रदेश में 43वॉ है। यह स्थिति ठीक नही है। एक सप्ताह के अन्दर निर्धारित लक्ष्य पूरा कराये।
जिला कार्यक्रम अधिकारी सावित्री देवी ने बताया कि पोषण वाटिका की स्थापना लगभग 85 प्रतिशत केन्द्रों पर की जा चुकी है। शीघ्र ही शतप्रतिशत लक्ष्य पूरा कर लिया जायेंगा। साप्ताहिक आयोजित होने वाली बैठक में बिन्दुवार प्रत्येक ब्लाक का डाटा भी प्रस्तुत किया जायेंगा।
बैठक में सीएमओ डॉ0 अनूप कुमार, डॉ0 फखरेयार हुसैन, यूनिसेफ के मण्डलीय समन्वयक सुरेश तिवारी, टेक्निकल स्पोर्ट राधवेन्द्र प्रताप सिंह, पोषण सलाहकार एनआरसी सुरेश तिवारी, अपर संख्याधिकारी नागेन्द्र कुमार, जीआईसी के अध्यापक चन्द्रभान पाण्डेय, तथा सभी बाल विकास परियोजनाधिकारीगण उपस्थित रहें।