Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

अप्रशिक्षित छात्रों से कोविड टीकाकरण कराना खतरनाक- सुदामा पाण्डेय

संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना जारी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सात सूत्रीय मांगों को लेकर बीते 1 दिसम्बर से जारी संविदा स्वास्थ्य कर्मियों का धरना लगातार चौथे दिन शनिवार को भी जारी रहा । हर्रैया व विक्रमजोत में चल रहे आन्दोलन को धार देने हेतु राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के संरक्षक चन्द्रमणि पाण्डेय सुदामा ने कहा कि कर्मचारी लोकतांत्रिक तरीके से न्यायिक मांगों हेतु संघर्ष कर रहे हैं ऐसे में इनकी मांगों का त्वरित निस्तारण ही समस्या का समाधान है शासन प्रशासन की दमनकारी नीतियों से कर्मचारी हटने वाले नहीं हैं । कहा कि सरकार सर्वोच्च न्यायालय के समान कार्य समान वेतन के अनुपालन में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के साथ न्याय स्थापित करे । कहा कि संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को जारी रखने हेतु अधिकारियों ने अप्रशिक्षित फार्मासिस्ट छात्र छात्राओं को कोविड टीकाकरण में लगा दिया है यहां तक उनके साथ कोई भी सरकारी प्रशिक्षित कर्मचारी नहीं है ।
इसके पूर्व श्री पाण्डेय ने क्षेत्र भ्रमण में पाया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य प्रशिक्षण ले रहे अप्रशिक्षित फार्मासिस्ट छात्र छात्राओं द्वारा कराया जा रहा है।  श्री पाण्डेय ने अधीक्षक हर्रैया से पूछा कि अप्रशिक्षित छात्रों से टीकाकरण के चलते होने वाली समस्या का जिम्मेदार कौन होगा जब बिना प्रशिक्षण एक शिक्षक को विद्यालय आवंटित नहीं किया जाता तो क्या बिना प्रशिक्षण टीकाकरण कराना अनुचित है यही नहीं क्या टीकाकरण हेतु आवंटित धन इन छात्रों को दिया जायेगा यदि नहीं तो इन्हें प्रशिक्षण दें न कि इनसे काम लें। अधीक्षक ने कहा कि टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने हेतु वैकल्पिक व्यवस्था में इन्हें कार्य लिया जा रहा है कोविड टीकाकरण से कोई समस्या नहीं होगी।  श्री पाण्डेय ने सरकार को आगाह किया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आगामी 7दिसम्बर को हम राजधानी कूच कर सरकार की चूल्हे हिलाने का काम करेंगे।
इस मौके पर प्रभाकर पाण्डेय,अतुल सिंह,अंजनी पाण्डेय, संगीता पाण्डेय,सरिता पाण्डेय, कृष्ण मोहन सिंह,महेश श्रीवास्तव,विभाग सिंह, जनमेजय सिंह, योगेश शुक्ला सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।