Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

उन्नति चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से 08 दिसम्बर को किया जा रहा है भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

सामाजिक संगठन उन्नति चैरिटेबुल ट्रस्ट की ओर से आगामी 08 दिसम्बर को श्रीकृष्ण पाण्डेय गर्ल्स इण्टर कालेज में स्व. मीनाक्षी मिश्रा की स्मृति में बालिकाओं की शिक्षा में समस्यायें और उनका समाधान विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सम्बन्धित विषय पर उत्कृष्ट भाषण देने वाली छात्राओं को ट्रस्ट की ओर से पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जायेगा। यह जानकारी देते हुये चीफ ट्रस्टी आशुतोष नारायण मिश्रा ने बताया कि न्याय मंडल के निर्णय के अनुसार प्रतियोगिता के बाद छात्राओं को सम्मानित किया जायेगा। उन्होने कहा ट्रस्ट की ओर से प्रायः ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जिससे सामाजिक सरोकार मजबूत हों और युवा पीढ़ी में प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिये रूचि पैदा हो।