Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

कांग्रेस में शामिल हुये लोगः अध्यक्ष अंकुर ने दिलाई सदस्यता

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को कांग्रेस कार्यालय पर अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष बृजेश कुमार आर्य के संयोजन में अनेक लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर वर्मा ने नये सदस्यों को पार्टी में शामिल करते हुये कहा कि अब वक्त आ गया है कि कांग्रेस को मजबूत करने के लिये लोग आगे आये जिससे उत्तर प्रदेश को जाति, सम्प्रदाय, धर्म की राजनीति से मुक्ति मिले। जमीनी स्तर पर विकास को गति मिले।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जयकरन वर्मा, प्रदेश सचिव कर्मराज यादव ने कहा कि जिस तेजी के साथ लोग कांग्रेस से जुड़ रहे हैं उससे स्पष्ट है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जन सहयोग से निर्णायक जीत के लिये चुनाव मैंदान में उतरेगी।
कांग्रेस कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्र्रहण करने वालों में बृजेश कुमार   चौधरी, पवन कुमार  चौधरी, अनूप  चौधरी, देवराना आर्य, सचिन चौधरी, अंकित मौर्य, हरिशंकर शुक्ल, अजय सिंह, गौतम कुमार, अर्जुन कुमार, उमेश कुमार, सत्यम कुमार, राकेश कुमार, अजय कुमार शामिल रहे।