ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सुभासपा ने किया वाल्टरगंज चीनी मिल चलाने की मांग, राज्यपाल को भेजा 5 सूत्रीय ज्ञापन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

मंगलवार को सुहेलदेव  भारतीय समाज पार्टी ने  किसान मंच जिलाध्यक्ष अवधराम  चौधरी के नेतृत्व में ने जिलाधिकारी के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को 5 सूत्रीय  ज्ञापन सौंपा। मांग किया कि किसानों की समस्याओं को देखते हुये प्रभावी निराकरण कराया जाय।
ज्ञापन सौंपने के बाद सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर, जिलाध्यक्ष अमन कुमार राजभर, मण्डल अध्यक्ष मनोज कुमार राजभर आदि ने कहा कि वाल्टरगंज चीनी मिल बंद है, गन्ना किसानों को उनका बकाया भुगतान नहीं मिल पा रहा है और खाद के लिये किसान परेशान है। इन समस्याओं का शीघ्र  निराकरण कराया जाय।
राज्यपाल को भेजे 5 सूत्रीय ज्ञापन में वाल्टरगंज चीनी मिल को चलाये जाने, खाद, बीज पर्याप्त रूप से उपलब्ध कराये जाने, बकाये गन्ना मूल्य का भुगतान कराये जाने, डीजल, पेट्रोल सहित अन्य वस्तुओं की मंहगाई कम किये जाने, धान की खरीदारी तेजी से किये जाने आदि की मांग शामिल है।
ज्ञापन सौंपने वालों में सत्येन्द्र कुमार शुक्ल, राजेश राजभर, मनोज राजभर, संजय चौहान, प्रमोद चौधरी, राजकुमार राजभर, सूरज चौधरी, देवनारायण राजभर, पूर्णमासी राजभर आदि शामिल रहे।