Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

निर्वाचन को लेकर डीएम ने दिया अधिकरियों को निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज,सिद्धार्थनगर।उ0प्र0।

निर्वाचन के संबध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा ने संबधित अधिकारियों केा निर्देश देते हुए कहा कि पोलिंग बूथो पर रैम्प तथा व्हील चेयर की व्यवस्था सुनिश्चित करंे। फोर्स के ठहरने के लिए स्कूलो को अभी से चिन्हित कर ले। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का अन्तिम प्रकाशन 05 जनवरी 2022 को किया जाना है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने एआरटीओ को निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान प्रयोग किये जाने वाले वाहनो की सूची तैयार कर ले। सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त हो गये है सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट से ट्रेनिंग के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी। तथा जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त करने का निर्देश दिया गया। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथो का निरीक्षण कर ले। मास्टर ट्रेनरो को चिन्हित कर उनकी ट्रेनिंग करा ले। सभी विभागाध्यक्ष अपने कर्मचारियों का पर्सनल डाटा सही ढंग से चेक करके फीड करा ले। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री दीपक मीणा ने निर्देश दिया कि ई0वी0एम0, वी0वी0पैट, सी0यू0 ढंग से चेक करा ले। जिन गांवो में मतदान का प्रतिशत कम था वहां पर स्वीप के माध्यम से प्रचार-प्रसार कराकर मतदान प्रतिशत बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट श्री मीणा ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि समस्त टेण्डर फाइल तैयार करा ले। मतदाता जागरूकता वैन का रोस्टर के अनुसार समस्त तहसील क्षेत्रों में प्रचार कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशानुसार समस्त आवश्यक व्यवस्थायें पूर्ण कराना सुनिश्चित करे।
इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, अपर उपजिलाधिकारी उत्कर्ष, जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, पी0डी0 सुरेन्द्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त मनरेगा संजय शर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी तन्मय, जिला दिव्यांग जन सश्क्तीकरण अधिकारी एजाजुल हक, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश कुमार मिश्र तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।