ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

समाजवादी युवजन सभा प्रदेश सचिव इंजीनियर शैलेश चौधरी का फूल मालाओं के साथ स्वागत

कार्यकर्ता, मतदाता मिलकर बनायेंगे सपा की सरकार- शैलेश चौधरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव इंजीनियर शैलेश चौधरी  के प्रथम बस्ती आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने महराजगंज, कप्तानगंज, गोटवा, बड़े बन चौराहा आदि के निकट शनिवार को फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इं. शैलेश चौधरी ने कहा कि यह समय पूरी ताकत से बूथ स्तर पर जुट जाने का है। कहा कि किसान, नौजवान, व्यापारी, समाज के सभी वर्गो के लोग भाजपा के जुमलों वाली सरकार से त्रस्त हैं और बदलाव का मन बना चुके हैं। मतदाता समाजवादी पार्टी से उम्मीद लगाये हुये हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस प्रकार से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में लगातार रैलियां, सभायें कर लोगांे को जगा रहे हैं ठीक उसी तर्ज पर सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत झोंक देना होगा तभी  सपा की मजबूत सरकार बनेगी और लोगों के सपने साकार होंगे।
वरिष्ठ सपा नेता अयाज अहमद ने कहा कि पिछले साढे चार वर्षो के भीतर अल्पसंख्यक समाज को सर्वाधिक उपेक्षा का शिकार होना पड़ा है। लोग भूले नहीं है कि कोराना काल में जब लोग जिन्दगी, मौत से जूझ रहे थे, यह सरकार आक्सीजन तक उपलब्ध नहीं करा पाई। कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो वायदे किये उसे पूरा नहीं किया।  भाजपा के लोग लोगोें के बीच नफरत  पैदा करने का काम कर रहे हैं जबकि सपा पर लोगों को यकीन है कि समाजवादी जो कहेंगे उसे करंेगे। कहा कि सपा की सरकार बने इसके लिये सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से जुट जाना होगा जिससे उत्तर प्रदेश की जनता अवसरवादी साम्प्रदायिक धु्रवीकरण से मुक्त हो। सभी वर्ग जब एक जुट होंगे तभी बदलाव आयेगा और सपा की निर्णायक मजबूत सरकार बनेगी।  युनुस आलम  ने कहा कि जिस तेजी के साथ लोग सपा से जुड़ रहे हैं इससे तय है कि सूबे की जनता बड़ा बदलाव कर सपा की सरकार बनायेगी।
इंजीनियर शैलेश चौधरी  का स्वागत करने वालों में भोला पाण्डेय, अनिरुद्ध चौधरी, अभिषेक सिंह ‘शैंकी’, राम करन चौधरी ‘पिंटू प्रधान’ करम चंद्र चौधरी, कैलाश चौधरी, के0सी0 चौधरी, हेमन्त चौधरी,  विजय चौधरी, रवि चौधरी, सर्वेश चौधरी, पंकज चौधरी, शिवम श्रीवास्तव, सनी सिंह, अनिल यादव ‘बाहुबली’ सूरज श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, यशवंत चौधरी, धुव चंद चौधरी, मोहम्मद जावेद, सदावृक्ष तिवारी, सुरेश यादव, गिरजाशंकर चौधरी, अमन चौधरी, दुर्गेश यादव, शिवपूजन यादव, अनिल चौधरी, जितेंद्र चौधरी, सुखराम चौधरी, सत्यवीर चौधरी, विश्राम  चौधरी, सोमनाथ यादव, ऋतिक श्रीवास्तव, राहुल चौधरी, राज कुमार पटेल, दुर्गाशंकर शर्मा, ऋत्विक मिश्र, मुकेश कुमार चंद्रा, बंदन सिंह, छत्रपाल यादव आदि शामिल रहे।