ब्रेकिंग न्यूज़
वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश

सांसद जगदम्बिका पाल ने किया द डिवाइन क्लीनिक का उद्घाटन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रविवार को डुमरियागंज के सांसद जगदम्बिका पाल ने जिला अस्पताल के सामने स्थित द डिवाइन क्लीनिक का विधि विधान से मंत्रोच्चार के बीच उद्घाटन किया। कहा कि जीवन बहुमूल्य है और लोगों तक सुलभ चिकित्सा का लाभ पहुंचे इसके लिये सरकारी और निजी स्तर पर प्रयास तेज किये जाने की जरूरत है। उन्होने कहा कि निश्चित रूप से डिवाइन क्लीनिक मरीजों की सेवा के क्षेत्र में वरदान साबित होगी।
बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर के पूर्व चिकित्सक डा. पंकज सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुये बताया कि द डिवाइन क्लीनिक में प्रारम्भिक चरण में डे केयर सेवा दी जायेगी बाद में आवश्यकतानुसार इसका विस्तार किया जायेगा। शिक्षक नेता एवं डिवाइन के चेयरमैन मार्कण्डेय सिंह ने कहा कि क्लीनिक का मूल उद्देश्य पीड़ित मानवता का सेवा करना है। सूर्य बक्श पाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि कोरोना संकट ने सबको स्तब्ध कर दिया है, ऐसी स्थिति में योग्य चिकित्सकों की सेवा और अपरिहार्य हो गई है।
उदघाटन अवसर पर मुख्य रूप से सदर विधायक दयाराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष राजेन्द्रनाथ तिवारी, पं. सरोज मिश्र, जगदीश शुक्ल, दिनेश पाल, राना नागेश प्रताप सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख रघुनाथ सिंह, कृष्ण चन्द्र सिंह, रोटेरियन डा. के.के. सिंह, महेन्द्र सिंह, डा. डी.के. गुप्ता, डा. एस.के. त्रिपाठी, गोपेश पाल, अनूप खरे, राजेश चित्रगुप्त, मनमोहन श्रीवास्तव ‘काजू’ अजय कुमार श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, दीपक गौड़, आशीष श्रीवास्तव, राजेश सिंह, जितेन्द्र शाही, आज्ञाराम चौधरी, शिवकुमार पाण्डेय, सीमा निषाद, ई. राज बहादुर, पवन कसौधन, अनिरूद्ध त्रिपाठी, योगेश शुक्ल, राजन गुप्ता, नीलम सिंह, मुस्लिमा खातून, कुलदीप सिंह, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, राम प्रताप, अमित सिंह, शबीहा खातून, शालू के साथ ही बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।