स्वतंत्रता संग्राम  सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण

सपूतों के बलिदान से प्रेरणा ले युवा पीढी- सुभाष

नौनिहालों को प्रेरणा देगी शहीद शिव गुलाम सिंह की प्रतिमा-संजय प्रताप

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

बुधवार को भारत की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव की कड़ी में  परिषदीय विद्यालय रूधौली के परिसर में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा का अनावरण प्रांत प्रचारक  सुभाष जी ने किया। कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में  शिव गुलाम सिंह का नाम अमर है, ऐसे सपूतों के बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी होगी।
रूधौली विधायक विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने कहा कि भैया शिव गुलाम सिंह ने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर देश को आजादी दिलाने में अमूल्य योगदान दिया। विद्यालय परिसर में लगी यह प्रतिमा नौनिहालों को प्रेरणा देगी कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के मन में कैसे समृद्ध भारत की सोच थी।
स्वतंत्रता सेनानी शिव गुलाम सिंह के प्रतिमा के अनावरण से पूर्व रूधौली कस्बे में प्रभातफेरी निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर  विभाग प्रचारक राम मोहन  ,आनंद पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ला, बलराम सिंह, विजय तिवारी, राजू पाण्डेय, महेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, जयेश प्रताप जायसवाल, विकास शर्मा, पिंटू यादव, उमेश ठाकुर, दीपू जायसवाल, मनीष, छोटे मिश्रा, धर्मेंद्र चौधरी, विपिन जायसवाल, कन्हैया जायसवाल, जे.पी. जायसवाल राजकुमार चौधरी, शैलेंश चौधरी, दीपक सिंह राहूल चौधरी के साथ ही बडी संख्या में लोग शामिल थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन