ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

बस्ती कांग्रेस में जारी है इस्तीफों का दौर, 4 और लोगों ने दिया इस्तीफा

अब तक एक दर्जन कांग्रेसियों का असंतोष उभरकर आया सामने

जिलाध्यक्ष द्वारा की गयी तौहीन से खफा हैं तमाम कांग्रेसी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

जिला कांग्रेस कमेटी से इस्तीफों का दौर नही थम रहा है। दो दिन पहले कई दशक से कांग्रेसी विचारधारा से जुड़कर पार्टी को मजबूत कर रहे 8 वरिष्ठ नेताओं ने अपना इस्तीफा दे दिया था। आज पुनः 4 वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने पार्टी से त्याग पत्र दे दिया। सभी ने जिला स्तर पर खुद की तौहीन का आरोप लगाया है।

आज इस्तीफा देने वालों में जिला उपाध्यक्ष गिरजेश पाल, जगदीश कुमार, जिला सचिव शेर मोहम्मद तथा पिछड़ा वर्ग के रूधौली ब्लाक अध्यक्ष उदयनरायन यादव शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र में कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि वे स्थानीय स्तर पर लगातार हो रही तौहीन से आहत हैं। लेकिन पार्टी की विचारधारा से जुड़े रहेंगे। वरिष्ठ कांग्रेसी गिरजेश पाल ने कहा जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने चंद दिनों से पार्टी की राजनीति कर रहे ऐसे चेहरों को आगे कर दिया है जिनके भीतर न तो गंभीरता है और न ही वे कांग्रेसी विधारधारा को ढंग से अंगीकार कर पाये हैं। जबकि कई दशक से पार्टी की सेवा कर रहे लोग हाशिये पर हैं।

विधानसभा चुनाव को देखते हुये आहत मन से काम कर पाना मुश्किल हो गया है इसलिये त्यागपत्र ही विकल्प है। जिला सचिव शेर मोहम्मद ने कहा प्रदेश नेतृत्व को स्थितियों का मूल्यांकन करने की जरूरत है। देरी होने पर क्षतिपूर्ति सहज नही होगी। पूर्व में त्यागपत्र दे चुके पार्टी प्रवक्ता मो. रफीक खां, रामभवन शुक्ला, सुरेन्द्र मिश्रा, भूमिधर गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने कहा जिले स्तर पर तमाम लोगों में असंतोष उभर रहा है। इसका असर पार्टी के कार्यक्रमों में देखा जा रहा है। समय रहते ठोस कदम नही उठाया गया तो पार्टी जिला सतर पर कमजोर होगी और चुनाव निकट देख दूसरे दल इसका फायदा उठायेंगे।