Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

विधायक संजय ने किया आवास योजना का दूसरी किश्त जारी करने की मांग

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने नियम 301  के तहत प्रमुख सचिव विधानसभा को पत्र भेजकर नगर पालिका क्षेत्र, नगर पंचायत भानपुर एवं  रूधौली तथा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना के तहत द्वितीय किश्त निर्गत किये जाने और पात्र व्यक्तियांे के जीओ टैग व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने का आग्रह किया है।
पत्र में विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र रूधौली में दो नगर पंचायत भानपुर एवं रूधौली संचालित हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री शहरी व ग्रामीण विकास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों की द्वितीय किश्त निर्गत न किये जाने के कारण आवास आधे अधूरे पड़े हुये हैं। जिन लाभार्थियों का जीओ टैग लगभग एक से डेढ वर्ष पूर्व पूर्ण हो चुका है उन्हें भी अभी तक दूसरी किश्त नहीं मिल पायी है। इससे लाभार्थियों में आक्रोश है।
समस्या के प्रति सरकार का ध्यानाकर्षण करते हुये विधायक संजय प्रताप ने कहा है कि आवास हेतु शीघ्र जनहित में  रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर वंचित लोगों को आवास योजना में सूचीबद्ध किया जाय, जीओ टैग व्यवस्था तथा जिन लाभार्थियों का जीओ टैग हो गया है उन्हें द्वितीय किश्त जारी कराया जाय।