Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

प्रसपा ने किया जयन्ती पर चौधरी चरण सिंह को नमन्

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

किसान दिवस के अवसर पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ‘प्रसपा’  जिलाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह विपिन के संयोजन में गुरूवार को पूर्व   प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कोे उनके 119 वीं जयन्ती पर याद किया गया। पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के डाक बंगले में स्थित चौधरी चरण सिंह के प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनके योगदान पर चर्चा की।
प्रसपा जिलाध्यक्ष अजीत कुमार ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को किसान अपना मसीहा मानते थे। उन्होने किसान हितों के लिये आजीवन संघर्ष किया इसके बाद भी किसानों की स्थिति में अभी अपेक्षित सुधार नहीं हो सका है। किसानों की समस्याओं का हल तभी निकलेगा जब उस अनुरूप नीतियां बने।
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में  प्रसपा के  डॉ. अजय पाण्डेय, एबादुल हक, विजय यादव, गौतम यादव, सुभाष यादव, पंकज सिंह, वृजेश द्विवेदी, बब्बू सिंह, बलवन्त मिश्र, राजेश शुक्ला ‘राजू’  महेश पाण्डेय, बघेल सिंह, शमीम खान  आदि शामिल रहे।