Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

आगामी 29 एवं 30 दिसम्बर को करायी जायेंगी पोलियों से ग्रस्त बच्चों की करेक्टिव सर्जरी

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

आगामी 29 एवं 30 दिसम्बर को पोलियों से ग्रस्त बच्चों की करेक्टिव सर्जरी करायी जायेंगी। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने कहा कि इसमें अच्छा कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को सम्मानित किया जायेंगा। विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में उन्होने सभी एमओआईसी तथा खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक बच्चों को चिन्हित करके इस शिविर में लाना सुनिश्चित करें।
उन्होने यह भी निर्देश दिया कि नगरीय क्षेत्रों में ऐसे दिव्यांगों को चिन्हित करके शिविर में लाने की जिम्मेदारी ई.ओ. नगर पालिका/नगर पंचायत तथा वार्ड के सभासदों को दी जाय। बैठक में सीडीओ डॅा0 राजेश कुमार प्रजापति, सीएमओ डॉ0 चन्द्र शेखर, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ0 सीके वर्मा, डॉ0 फखरेयार हुसैन, सभी एमओआईसी उपस्थित रहें।