Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रोटरी चला गांव की ओर, जागरूकता यात्रा को डीएम ने दिखाया हरी झण्डी

कोविड टीकाकरण, शीत लहरी से बचाव का दिया संदेश

जागरूकता से हासिल होगा शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य-डा. वी.के. वर्मा

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शुक्रवार को रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से कोविड टीकाकरण और शीतलहरी से बचाव हेतु जागरूकता रैली निकाली गई। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना किया। कहा कि कोविड टीकाकरण का शत प्रतिशत लक्ष्य सामूहिक प्रयास से ही हासिल होगा। उन्होने रैली में हिस्से लेने वाली पटेल एस.एम.एच. हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा की छात्राओं एवं रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर के पदाधिकारियों, सदस्यों से कहा कि वे कोविड टीकाकरण के लिये गांवों में विशेष अभियान चलायें।
रोटरी क्लब ग्रेटर के अध्यक्ष एल.के. पाण्डेय ने कहा कि ‘रोटरी चला गांव की ओर’ कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। क्लब उपाध्यक्ष डा. वी.के. वर्मा ने कहा कि जागरूकता के अभाव में अभी भी गांवों में लोग कोविड टीकाकरण को लेकर संशय में है, यह रैली उन्हें टीकाकरण के लिये प्रेरित करेगी। कहा कि शीतलहर में घने कोहरे के दौरान प्रायः जागरूकता के अभाव में दुर्घटनायें बढ जाती है। हाइवे पर वाहन चालकों को प्रेरित किया जायेगा कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शराब पीकर गाडी कदापि न बढायें। कहा कि रोटरी की ओर से पात्रों में कम्बल वितरण किया जा रहा है। 500 लोगों को कम्बल वितरित किये जा रहे हैं। आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जागरूकता का विकास होता है।
इसके पूर्व रोटरी सदस्यों और डा. वी.के. वर्मा ने जिलाधिकारी को बुके और रोटरी क्लब का उद्देश्य पत्र सौंपा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से डा. विनोद अग्रहरि, डा. हेमन्त पाण्डेय, मुनुरूद्दीन, सविता चौधरी, पार्वती वर्मा, पूजा वर्मा, शिवांगी यादव, माया, तान्वी वर्मा, सविता वर्मा, श्वेता वर्मा, श्वाती सिंह, अंजू यादव, वंदना यादव के साथ ही अनक छात्र शामिल रहे।