Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

सुभासपा की बैठक में बनी चुनावी रणनीति

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाजपार्टी की कार्यकर्ता बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के पिपरागौतम ‘पाथर भीर’ में राजेश राजभर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में सुभासपा के रणनीति पर विचार किया गया।
सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कुमार राजभर ने कहा कि भाजपा सरकार ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को धोखा दिया है। कार्यकर्ता पूरी ताकत से सपा की सरकार बनाने में जुट जाय। कहा कि मण्डल में सुभासपा को प्रत्याशी मिले या न मिले हमें पूरी ताकत से सपा की जीत के लिये राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के आवाहन पर जुट जाना है। सपा की सरकार बनने पर ही राजभर समाज के दिन बहुंरेंगे। जिलाध्यक्ष अमन राजभर ने कहा कि निष्ठावान कार्यकर्ताओं की ताकत से सपा की मजबूत सरकार बनेगी।
बैठक को वृजभूषण मिश्र, मनोज कुमार राजभर, उमेश राजभर, प्रमोद चौधरी, सूरज चौधरी, मकरन्द, महंथ, घूरे, शम्भू, सत्येन्द्र शुक्ल, शेष नरायन त्रिपाठी, मुनिराम कन्नौजिया, फूलचन्द यादव, शानू सिंह, संदीप, राधेश्याम राजभर, मुकेश राजभर, भुआली, नेबूलाल आदि शामिल रहे।