Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

डिस्टिक डिजिटल डायरी तैयार करने के लिए किया गया समिति का गठन

कबीर बस्ती न्यूज,बस्ती।उ0प्र0।

डिस्टिक डिजिटल डायरी तैयार करने के लिए जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता मेें कलेक्टेªट सभागार में बैठक सम्पन्न हुयी। इसमें सन 1857 के बाद से जिले का एतिहासिक, सास्कृतिक एंव कला से संबंधित विवरण अपलोड किया जायेंगा। जनपद के एतिहासिक मैप तैयार करने के लिए जिलाधिकारी ने मंयक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है, जिसमें डॉ0 वीरेन्द्र श्रीवास्तव, मजहर आजाद एवं अभिषेक पाण्डेय शामिल है। सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र के लिए साहित्यकार अष्टभुजा शुक्ला की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है, जिसमें डॉ0 रमा शर्मा, फरीजा मंसूरी को शामिल किया गया है। इन सभी विवरण को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के लिए विमल पाण्डेय को जिम्मेदारी दी गयी है।
जिलाधिकारी ने टाउन क्लब में संग्रहालय बनाने के लिए एक कक्ष, बस्ती विकास प्राधिकरण को हैण्डओवर करने का निर्देश दिया है। इसमें जनपद में प्राप्त एतिहासिक धरोहर संरक्षित किया जायेंगा। उन्होने यह भी कहा है कि जनपद में महात्मा गॉधी, सुभाष चन्द्र बोस, चन्द्रशेखर आजाद के आने तथा ठहरने की जानकारी है, उनसे संबंधित भवनों को चिन्हित करके उस पर ब्रास की प्लेट पर विवरण लिखवाकर चस्पा किया जायेंगा। इसके अलावा एतिहासिक स्थलों को चिन्हित करके वहॉ पर परिचयात्मक विवरण का बोर्ड दर्ज किया जायेंगा। नील की खेती से संबंधित स्थलों को  चिन्हित करके उनकी साफ-सफाई कराकर संरक्षित किया जायेंगा। भविष्य में छात्र-छात्राओं को ऐसे स्थलों का भ्रमण कराया जायेंगा ताकि वे जनपद के गौरव को पहचान सकें। बैठक में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र, सीआरओ नीता यादव, डिप्टी कलेक्टर सूरज यादव तथा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहें।