Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बच्चों के कोविड टीकाकरण की तैयारियों में जुटें स्वास्थ्यकर्मी : सीडीओ

−     जिला स्वास्थ्य समित की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुर्इ व्यापक चर्चा

−     स्वास्थ्य कार्यक्रमों के संचालन में आने वाली कमियों को दूर करें – सीएमओ

कबीर बस्ती न्यूज

संतकबीरनगर: कोविड से बच्चों को सुरक्षित बनाना  हमारी पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए । इसलिए यह आवश्यक है कि आने वाले समय में बच्चों के  होने वाले कोविड टीकाकारण के कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग पूरी तन्मयता के साथ जुटे। कोविड के साथ ही हर बीमारी पर नियन्त्रण के लिए  कार्ययोजना बनाई जाती है। इस कार्ययोजना को भौतिक रुप से अमल में लाना स्वास्थ्य विभाग से जुड़े हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। स्वास्थ्य विभाग एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमताओं का उपयोग करते हुए समाज के अन्तिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाओं को पहुंचाने का काम करे ।

यह बातें मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में कहीं | इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इन्द्र विजय विश्वकर्मा ने कहा कि कोविड टीकाकरण पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है। जिन लोगों का भी कोविड टीकाकरण नहीं हुआ है उनका टीकाकरण ड्यू लिस्ट के आधार पर करें । इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग  द्वारा चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करें। शिशु व मातृ मृत्युदर को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।

एसीएमओ डॉ मोहन झा ने परिवार कल्याण के लिए चलाए जा रहे विविध कार्यक्रमों पर जोर देते हुए कहा कि लोगों को परिवार नियोजन के साधनों के प्रति जागरुक करने का काम करें। साथ ही साथ आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करें। अधिक से अधिक लोगों को इस योजना का लाभ दिलाने का कार्य करें।

इस दौरान जिला अस्पताल के अधीक्षक डॉ ओ पी चतुर्वेदी, एसीएमओ वेक्टर बार्न डिजीज डॉ वी पी पाण्डेय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एस रहमान,  जिला मलेरिया अधिकारी राम सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ एस डी आझा के साथ ही साथ स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न प्रकोष्ठ के प्रमुख, पोषण विभाग से जुड़े अधिकारी  उपस्थित रहे।

 सहयोगी संस्थाओं ने दिया प्रस्तुतिकरण

बैठक के दौरान पार्टनर एजेंसी यूनिसेफ, यूपीटीएसयू ( उत्तर प्रदेश तकनीकी सहयोग इकाई ) , डब्ल्यूएचओ व पाथ के प्रतिनिधियों ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की कार्ययोजना प्रस्तुत की। साथ ही  आशा एवं एएनएम के गुणवत्तायुक्त भ्रमण, मॉनिटरिंग, कवरेज आदि के बारे में प्रस्तुतीकरण दिया।

 अतिकुपोषित बच्चों को अस्पताल में कराएं भर्ती

बैठक के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी को यह निर्देश दिया कि वह  सभी आंगनबाड़ी क्षेत्र के सभी कुपोषित, अतिकुपोषित बच्चों की सूचीबद्ध कर उचित पोषाहार उपलब्ध कराएं । आवश्यकता होने पर पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) पर उपचार व पोषण पुनर्वास हेतु भिजवाएं । कुपोषित बच्चों को सुपोषित बनाना ही हम सभी  की जिम्मेदारी है।