Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जयन्ती पर याद किये गये बस्ती मण्डल के प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे

कबीर बस्ती न्यूज डेस्क:

बस्ती: बस्ती मण्डल के प्रथम सांसद गांधी कला भवन के साथ ही अनेक शैक्षणिक संस्थाओं के संस्थापक उदयशंकर दूबे को उनके 121 वीं जयंती पर शनिवार को याद किया गया। कला प्रसार समिति के सचिव हरिस्वरूप दूबे के संयोजन में कलेक्टेªट परिसर में  आयोजित कार्यक्रम मंें वक्ताओं ने कहा कि गांधी कला भवन को सरकारी कार्यालय बना देने का निर्णय दुर्भाग्यपूर्ण है। इस फैसले को जनहित में बदला जाना चाहिये जिससे जन सरोकारों से जुड़े आयोजनों का सिलसिला पुनः शुरू हो सके। कहा कि स्थिति ये है कि गांधी जयन्ती तक पर गांधी कला भवन के द्वार बंद रहते हैं। सरकारी कार्यालय बना देने से साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियां ठप सी हो गई है। निर्णय लिया गया कि अति शीघ्र एक प्रतिनिधि मण्डल मुख्यमंत्री से मिलकर गांधी कला भवन को पूर्व की स्थिति में लाने का आग्रह किया जायेगा।
जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वीरेन्द्रनाथ पाण्डेय, अमरनाथ शुक्ल, सूर्यकान्त त्रिपाठी, विवम्भरनाथ पाण्डेय, रश्मि दूबे, पूनम शुक्ल, सीमा, घनश्याम पाण्डेय, विद्या प्रसाद पाण्डेय आदि ने प्रथम सांसद उदयशंकर दूबे के व्यक्तित्व, कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये उन्हें नमन् किया। कहा कि जब देश गुलाम था उन्होने आजादी की लड़ाई लड़ी और समग्र बस्ती मण्डल के विकास में अपना योगदान दिया किन्तु उन्हें उपेक्षित कर दिया गया है। कला प्रसार समिति उनके उद्देश्य की दिशा में कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में अरविन्द तिवारी, झिनकूराम, राजेन्द्र यादव, अभिषेक गुप्ता, रोहित गुप्ता, कृष्णा, गुड्डू यादव, मो. परवेज अख्तर, अशोक यादव, उदय, अक्षय आदि उपस्थित रहे।