Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम ले लगाई डियूटी

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक ने रेलवे स्टेशन पर कानून एवं शांति व्यवस्था हेतु 24 घंटे ड्यूटी करने के लिए 6 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना के बढ़ते हुए केसेज को देखते हुऐ रेलवे से बाहर से आने वाले यात्रियों कि कोरोना वायरस की जांच के लिए लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगाई गई हैं। नियमित बैठकों में जिला अधिकारी को इस आशय की जानकारी दी गई थी कि कुछ लोग जांच नहीं कराना चाहते हैं और वह इसका विरोध करते हैं। कभी-कभी वह दूसरे रास्तों से भी निकल जाते हैं। इन सब से बचने के लिए जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा था। अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने तीन शिफ्ट में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर तथा थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती को निर्देश दिया है कि वे समय-समय पर पुलिस कर्मियों की उपस्थिति तथा रेलवे स्टेशन पर शांति व्यवस्था की जांच करते रहेंगे।