टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न करने पर डीएम खफा, दिया निर्देश

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती : जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने 14 से 17 वर्ष के किशोरों को रविवार को किसी भी ब्लाक द्वारा 1500 टीकाकरण का लक्ष्य पूरा न करने पर असंतोष व्यक्त किया है। विशेष रूप से उन्होने मरवटिया, बस्ती सदर एवं नगरीय क्षेत्र में लक्ष्य के अनुरूप टीकाकरण न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त किया है। उन्होने ब्लाक बहादुरपुर द्वारा 1089, परसरामपुर 630, गौर 634 तथा विक्रमजोत 732 लोगों का टीकाकरण कराने पर संतोष व्यक्त किया है। जूम माध्यम से टीकाकरण की समीक्षा बैठक में उन्होने निर्देश दिया कि टीकाकरण की मोबाइल टीम बनाये। सभी पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, आशा, आगनबाड़ी, कोटेदार ड्यूलिस्ट के अनुसार गॉव में किशोरों को एकत्र करें तथा टीम वहॉ पहुॅचकर उनका टीकाकरण करायें।
समीक्षा में उन्होने पाया कि रविवार को नगर पंचायत हर्रैया, कप्तानगंज एंव गनेशपुर में एक भी किशोर को कोविड का टीका नही लगाया गया। तीनों नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय राव ने बताया कि इन नगर पंचायतों के लिए कोई टीकाकरण टीम उपलब्ध नही करायी गयी थी। जिलाधिकारी ने कहा नगर पालिका परिषद बस्ती तथा अन्य 10 नगर पंचायत में टीकाकरण का कार्य धीमा है। यहॉ पर संचालित सभी कोचिंग तथा घरों में ट्यूशन पढाने वालों को चिन्हित किया जाय तथा टीम भेजकर टीकाकरण कराया जाय। उन्होने कहा कि आश्रम पद्यति विद्यालय भानपुर में लगभग 200 बच्चे है। यहॉ भी टीम भेजकर टीकाकरण कराया जाय।
जिलाधिकारी को बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ल ने बताया कि उनके बीआरसी द्वारा 2324 फर्स्ट डोज वालों को फोन करके सेकेण्ड डोज लगवाने के लिए प्रेरित किया गया। 1119 लोगों ने बताया कि उन्होने सेकेण्ड डोज का टीका लगवा लिया है, केवल 184 लोग अवशेष है। शेष 1021 लोगों का फोन से सम्पर्क नही हो पाया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि ऐसे लोगों की सूची आगनबाड़ी और आशा को उपलब्ध करायी जायेंगी, जो गॉव में इन लोगों से सम्पर्क करके सेकेण्ड डोज का टीका लगवायेंगी। उन्होने निर्देश दिया कि बीआरसी द्वारा 15000 लोगों को बूस्टर डोज लगवाने के लिए फोन कराया जायेंगा। उन्होने कहा कि सेकेण्ड डोज लगवाने वालों का विवरण पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
जूम मीटिंग में सीडीओ डॉ. राजेश कुमार प्रजापति, सीआरओ नीता यादव, सीएमओ डॉ. चन्द्रशेखर, एसीएमओ डा. फखरेयार हुसैन, एसडीएम आनन्द श्रीनेत, गुलाब चन्द्र, जी.के. झा, यूनिसेफ के आलोक राय, ब्लाकवार नामित जिला स्तरीय अधिकारी, सभी बीडीओ, एमओआईसी, सीडीपीओ, एबीएसए, एडीओ पंचायत जुड़े रहें।

ब्रेकिंग न्यूज़
पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन