Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर डीएम ने दिलाई अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ

कबीर बस्ती न्यूज:

सिद्धार्थनगर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनपद में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर मे अधिकारियों तथा कर्मचारियों को शपथ दिलाया गया। “हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देष की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र,निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक हेाकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेगें”। ं
जिलाधिकारी दीपक मीणा द्वारा उपस्थित समस्त लोगो को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाताओं द्वारा लिए जाने वाला शपथ को जिलाधिकारी ने पढ़ा और समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ को दोहराया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, एस0ओ0सी0 मेघवरण, तथा कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।