Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

जिला कारागार सहित विभिन्न संस्थानों मे धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस पर्व

कबीर बस्ती न्यूज:

बस्ती: गणतंत्र दिवस के अवसर पर होमगार्ड, एन.सी.सी., स्काउट गाइड एवं विकास विभागों की झॉकी निकाली गयी, जो कलेक्टेªट, शास्त्री चौक से चलकर गुरू गोविन्द सिंह चौक, गॉधी नगर होते हुए जीआईसी पहुॅची। इस दौरान सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने झॉकी को देखा। जीआईसी पहुॅचने पर सभी झॉकियों का अवलोकन करते हुए होमगार्ड की टीम को प्रथम, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन को दूसरा तथा कृषि विभाग को तीसरा पुरस्कार दिया गया। पुरस्कार में उन्हें शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इसके अलावा उद्योग, खादी ग्रामोद्योग एवं दुग्ध उद्योग को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर होमगार्ड, कमांडेण्ट ए.के. सिंह, लीड बैंक मैनेजर अविनाश चन्द्रा, कृषि अधिकारी मनीष सिंह, सरदार जगवीर सिंह एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहें।
जिला कारागार में गणतंत्र दिवस कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पाण्डेय द्वारा ध्वजारोहण किया गया। बन्दीरक्षको के बीच खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित करायी गयी तथा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर महानिदेशक कारागार द्वारा सराहनीय कार्य हेतु जेलर सतीश चन्द्र त्रिपाठी एवं फार्मासिस्ट को दिये गये मेडल का उन्हें जेलर द्वारा वितरण किया गया। बन्दियों द्वारा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गये। डिप्टी कलेक्टर अतुल आनन्द तथा शैलेष दूबे द्वारा विजयी बन्दियों को प्रमाण पत्र एवं टीशर्ट देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उपकारापाल सुनील कुमार सिंह, रतन कुमार, बाबूराम यादव, शीला मिश्रा, राघवेन्द्र शुक्ला, सत्येन्द्रनाथ मतवाला, कृष्ण कुमार उपाध्याय, बलराम यादव, कपीश मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव, किशोरीलाल, सरदार जगवीर सिंह उपस्थित रहें।