Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन रेलवे स्टेशन पर अवैध धन उगाही पर किया सवाल तो पत्रकार को मिली जान से मार देने की धमकी घारी मे टीनशेड के नीचे बिना पंजीकरण के चल रहा है कथित मेडिकल कालेज, तमाशबीन बना स्वास्थ्य प्रशासन सीएमओ का नटवरलाल स्टेनो अनिल चौधरी का कारनामाः 15 दिनो तक दबा कर बैठा रहा सीएमओ का जांच आदेश जब डाक्टर ही बन जाये लुटेरा फिर कैसे हो मरीजों का उचित इलाज, 6 दिन मे जांच के नाम पर वसूले 45 हजार पीसीपीएनडीटी पंजीकरण कहीं और संचालित हो रहा है कहीं और स्वास्थ्य माफियाओं को बचाने उतरा स्वास्थ्य वि... न पंजीकरण न टेक्नीशियन फिर भी विभागीय संरक्षण मे हो रहा डिजिटल एक्स-रे और ईसीजी, लूटे जा रहे निरीह म... पीसीपीएनडीटी का पंजीकरण कहीं और अल्ट्रासाउंड सेन्टर संचालित हो रहा है कहीं और, जिम्मेदार गंभीर मामलो... हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल

बैंक से रूपया निकाल कर घर जा रहे बुजुर्ग से  दिनदहाड़े 49 हजार की लूट से हड़कंप

तीन बदमाशों ने की लूट, सीसीटीवी में तस्वीरें कैद

कबीर बस्ती न्यूजः

कुशीनगर: नगर पंचायत दुदही स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से नकद निकासी कर घर लौट रहे बुजुर्ग से तीन बदमाशों ने मंगलवार को दुदही के गोला बाजार के समीप दिनदहाड़े 49 हजार 500 रुपये लूट लिया। पीड़ित के शोर मचाने के बाद लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही तीनों बदमाश फरार हो गए। विशुनपुरा थाने की पुलिस ने अगल-बगल के सीसीटीवी कैमरे के बदौलत बदमाशों की पहचान हुई है। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना की जानकारी होते ही लोगों दहशत फैल गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसओ विशुनपुरा भी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर लोगों से जानकारी लेने के साथ ही बैंक से घटनास्थल तक के रास्ते में लगे लोगों के यहां लगे सीसीटीवी कैमरे के सहारे बदमाशों की शिनाख्त किया । एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि घटना की छानबीन की जा रही है। जल्दी ही बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।