Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

सबल लोकतंत्र के लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगा भारत उदय

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती । लोक कल्याण के क्षेत्र में कार्य कर रही सामाजिक संस्था भारत उदय द्वारा चुनाव में मत प्रतिशत बढाने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। बुधवार को पुराना डाकखाना स्थित कार्यालय पर संस्था के अध्यक्ष पंकज यादव के संयोजन में बैठक हुई जिसमें पांच विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम की रूप रेखा पर विचार किया गया।
भारत उदय के अध्यक्ष पंकज ने बैठक में कहा कि शत प्रतिशत मतदान से ही लोकतंत्र मजबूत होगा और अच्छे लोग चुनकर विधानसभा में जायेंगे। कहा कि प्रायः देखा गया है कि सम्पन्न और उच्च शिक्षित परिवारों के लोग मतदान के दिन पिकनिक मनाने चले जाते हैं, उसका दुष्परिणाम इस रूप में सामने आता है कि अच्छे लोगों का चयन नहीं हो पाता। बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों में संस्था के कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से मतदान अवश्य करने का आग्रह करेंगे।
बैठक में शानू गुप्ता, कंचन, सुनीता, शीतल, विजय कुमारी, शीतल, अनीता, बीना कुमारी, गुडिया, सत्येन्द्र कुमार यादव, मो. अशरफ, माया देवी, रमाकान्त यादव, सौरभ प्रजापति, गोविन्द कुमार, रीता भारती, राजकपूर, गुडिया, निशा, अवनीश शुक्ल, सिकन्दर कुमार, मनीषा आदि शामिल रहे।