संदिग्ध वाहनों पर उडन दस्ते की रहेगी पैनी नजर

कबीर बस्ती न्यूजः

सिद्धार्थनगर : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराये जाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा की अध्यक्षता में समस्त उड़न दस्ता, वीडियो निगरानी आदि की गठित टीमो के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट दीपक मीणा जनपद में गठित विधान सभावार उड़न दस्ता टीम के प्रभारियों को कड़े निर्देष देते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देषों के अनुरूप जनपद में वाहनों की प्रभावी चेकिंग की जाये, किसी भी वाहन को देखने पर संदिग्ध लगे तो उसकी चेकिंग अनिवार्य रूप से करे। इसके साथ ही वीडियों निगरानी टीम प्रभारी को निर्देश दिया कि आप लोग सक्रिय रहकर विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 को सकुशल सम्पन्न कराये। यदि कोई आचार संहिता का उल्लघन करता है तो उसके विरूद्ध एफ0आई0आर0 कराकर उपजिलाधिकारी सूचित करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को भी सूचित करेगे।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, अपर पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र रावत, वरिष्ठ कोषाधिकारी विनोद कुमार तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर