विधानसभा चुनाव में 327 वाहन स्वामियों ने नही दिया अपना वाहन, दर्ज होगा मुकदमा, पंजीकरण निलम्बित

फिरोजाबाद जिला प्रशासन की बडी कार्रवाई

कबीर बस्ती न्यूजः

फिरोजाबाद: विधानसभा चुनाव संपन्न कराने के लिए वाहन उपलब्ध न कराने वाले वाहन स्वामियों के वाहनों के पंजीकरण निलंबित कर दिए गए। उनके विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इसे लेकर पुलिस में तहरीर दी गई है। हालांकि आरटीओ ने इस मामले में वाहन स्वामियों को अपना पक्ष रखने का एक मौका भी दिया है।

चुनाव को अधिग्रहित किए जा रहे हैं वाहन
फिरोजाबाद जिले में 20 फरवरी को होने वाले विधानासभा चुनाव के लिए वाहन अधिग्रहित किए जा रहे हैं। वाहन न देने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की जा रही है। जिले के 327 वाहन स्वामियों के विरुद्ध प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। वाहनों के पंजीकरण रद करने के साथ ही इनके मालिकों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में एफआइआर के आदेश दिए गए हैं। इनमें कार, मैजिक वाहन और बसें शामिल हैं। जिले में इस तरह की कार्रवाई पहली बार हुई है।

डीएम के निर्देश पर हो रही कार्रवाई
जिले में चुनाव के लिए डीएम सूर्यपाल गंगवार ने मतदान कार्मिकों के लिए 271 और पुलिस के लिए 474 हल्के वाहनों के साथ ही 496 भारी वाहन अधिग्रहित करने के आदेश दिए हैं। परिवहन और पुलिस विभाग द्वारा अधिग्रहण आदेश वाहन स्वामियों को तामील कराए जा रहे हैं। इस दौरान कई वाहन स्वामी मनमानी कर रहे हैं। किसी ने अधिग्रहण आदेश नहीं लिया तो कई ने अपने वाहन देने से साफ मना कर दिया। एक ने तो यह तक कह दिया कि उन्होंने वाहन अपने शौक के लिए लिया है। किसी की नौकरी के लिए नहीं।

एआरटीओ ने दी वाहन स्वामियों के विरुद्ध तहरीर
पुलिस ने 327 वाहनों के अधिग्रहण आदेश एआरटीओ को वापस लौटाए हैं। एआरटीओ राजेश कर्दम ने बताया कि डीएम की लिखित अनुमति मिलने के बाद इन वाहन स्वामियों के विरुद्ध एफआइआर कराने के लिए संबंधित थाना क्षेत्रों में तहरीर दी गई है। इसमें सरकारी कार्य में बाधा और आचार संहिता उल्लंघन की धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। इसके साथ ही इन सभी वाहनों के रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र निलंबित कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वाहन स्वामियों को अपना पक्ष रखने का एक मौका भी दिया गया है।

इन वाहनों पर कार्रवाई-

इनोवा-आठ, मैजिक-19, ईको-159, स्कूल बस-35, बस-79, मिनी ट्रक-27

ब्रेकिंग न्यूज़
हीमोडायलसिस यूनिट कैली मे मरीजों के जान से हो रहा है खिलवाड, प्रशासन कुम्भकर्णी नींद मे समाज का प्रत्येक नागरिक समान अधिकारों का अधिकारीः आनन्दीबेन पटेल स्वास्थ्य सुविधाओं के नाम पर प्रसूता के परिजनों से गायनी स्टाफ ने वसूले 6700 रूपये भानपुर मे बिना डाक्टर का अस्पतालः बिना डिग्री व प्रशिक्षण के इण्टर पास महिला देखती है मरीज और लिखती ... अब मवालियों के हाथ मे स्वास्थ्य व्यवस्था, मुन्नाभाई कर रहे हैं अल्ट्रासाउंड और सिजेरियन आपरेशन ईमानदार एवं कर्मठ एसपी के साख पर बट्टा लगा रहे हैं शहर कोतवाल दिनेश चन्द्र चौधरी, आम जनता परेशान पति, पत्नी पर गाडी चढाकर जान से मारने की कोशिश का आरोपः रत्नाकर श्रीवास्तव ने लगाया न्याय की गुहार सीएमएस के सह पर एमबीबीएस एमडी पैथ डा0 पी.एल. गुप्ता महिला अस्पताल मे करते हैं नियमित ओपीडी सीएमओ कार्यालय के पास संचालित हो रहा है नाजायज लाइफ अल्ट्रासाउंड सेन्टर, अधिकारी मौन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्रभूषण मिश्र के निधन से शोक की लहर