Logo
ब्रेकिंग न्यूज़
अवैध वसूली का प्रतिदिन लाखों रूपया गटक रहा है आबकारी विभाग व ठेकेदार, जिम्मेदार बने अन्जान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के बस्ती आगमन पर हुए खर्च का नटवरलाल स्टेनो ने विभाग मे शुरू किया अवैध वसूली ... बिना न्यूरो सर्जन के डा0 प्रमोद चौधरी ने किया महिला के सिर का आपरेशन, हो गयी थी मौत वाह रे स्वास्थ्य विभागं........गोरखपुर लखनउ दिल्ली से अल्ट्रासाउंड करने प्रतिदिन बस्ती आते हैं कथित ... गैंगरेप के आरोपियों को नगर पुलिस दे रही है खुला संरक्षण नशेडियों व अपराधियों के आगे नतमस्तक हुई पुरानी बस्ती पुलिस, एक माह के बाद भी नही दर्ज हुआ मुकदमा मरीजों के जीवन के लिए वरदान साबित हो रहा है मरियम हार्ट एवं मल्टीस्पेशलटी हास्पिटल इंस्पेक्टर शांशक शेखर राय ने संभाला थाना पुरानी बस्ती का कार्यभार रेलवे स्टेशन पर लोगों से मारपीट करने वाले दो अराजक तत्व गिरफ्तार अराजकता व अपराध के आग मे झुलस रहा है बस्ती का रेलवे स्टेशन

रालोद ने मनाया पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह का 84 वां जन्मदिन

कबीर बस्ती न्यूजः

बस्ती: राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. अजीत सिंह का 84 वां जन्मदिन राजभवन में मनाया गया। राजा ऐश्वर्यराज सिंह सहित पार्टी पदाधिकारियों ने चौ. अजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा किया। राजा एंश्वर्यराज सिंह ने कहा चौ. अजीत सिंह हमेशा कहते थे कि किसानों और नौजवानों की अनदेखी कर भारत की राजनीति नही की जा सकती।

मौजूदा सरकारों ने दोनो की न केवल अनदेखी किया है बल्कि उन्हे आत्महत्या को विवश कर दिया। किसान देश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, वह जितना समृद्ध होगा अर्थव्यवस्था उतनी ही मजबूत होगी। रालोद के जिलाध्यक्ष ने कहा चौ. अजीत सिंह और चौधरी चरण सिंह के रास्ते पर चलकर ही किसानों को समृद्ध किया जा कसता है। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौधरी, दीवान चन्द्र पटेल, उदयभान यादव, शिवकुमार गौतम, सुजीत कुमार शुक्ल, राकेश यादव, बबलू चौधरी, अतुल सिंह, बब्बू खान, रामजियावन, सूरज वर्मा, सूर्यप्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।